{"_id":"5cb71b39bdec2214046f1138","slug":"nepali-women-cheated-by-facebook-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित महिला से फेसबुक पर प्यार, आरोपी पैसे ठगकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहित महिला से फेसबुक पर प्यार, आरोपी पैसे ठगकर हुआ फरार
Wed, 17 Apr 2019 06:26 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
facebook love
नेपाल की एक विवाहित महिला की फेसबुक पर जालंधर निवासी युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्यार हुआ। महिला युवक से मिलने दिल्ली आ गई। दोनों पति-पत्नी बनकर पहाडग़ंज के होटल में चार-पांच दिन रहे।
आरोपी ने महिला का विश्वास जीतकर उससे महंगे तोहफों के अलावा एक लाख कैश एंठ लिया। पैसे एंठने के बाद आरोपी ने महिला से बातचीत बंद कर दी तो महिला के सिर से प्यार का भूत उतरा। उसने पहाडग़ंज थाने में ठगी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश करने के लिए कहा है। पहाडग़ंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नेपाल की रहने वाली महिला पिछले करीब दस सालों से मुंबई में रहकर नौकरी करती है। उसका पति नेपाल पुलिस में अधिकारी था, जो अब नौकरी छोड़कर विदेश में कमाने चला गया है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व फेसबुक पर उसकी मुलाकात जालंधर निवासी हनीप्रीत नामक शख्स से हुई। दोनों अक्सर चैट और फिर फोन पर बातचीत करने लगे। दोनों के बीच प्यार हो गया।
हनीप्रीत के कहने पर पीड़िता उससे मिलने के लिए दिल्ली आ गई। हनीप्रीत पीड़िता को पहाडग़ंज के एक होटल में ले गया। वहां चार-पांच दिन दोनों ने पति-पत्नी की तरह बिताए। बाद में महिला वापस लौट गई। दोनों के बीच बातचीत होती रही। महिला अपनी नौकरी के सिलसिले में ओमान चली गई।
लगातार उसकी हनीप्रीत से बातचीत होती रही। आरोपी ने महिला का विश्वास जीतकर उससे रुपये एंठना शुरू कर दिया। महिला ने उसके खाते में करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा उसको महंगा ब्रेसलेट, वीडियो कैमरा, मोबाइल फोन, लैपटॉप के अलावा अन्य कीमती सामान भेजती रही। आरोपी लगातार काफी समय तक उसका फायदा उठाता रहा।

इधर पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने महिला से बातचीत करना बंद कर दिया। आरोपी महिला को नजरअंदाज करने लगा। अप्रैल में महिला विदेश से भारत लौटी और उसने मामले की सूचना पहाडग़ंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।