{"_id":"6865424d72dac39f7005d91f","slug":"neighbour-along-with-his-friends-killed-a-youth-for-abusing-him-in-delhi-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से खुला राज: गाली-गलौज करने पर पड़ोसी ने साथियों संग मिलकर किया युवक का कत्ल, झाड़ियों में जलाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से खुला राज: गाली-गलौज करने पर पड़ोसी ने साथियों संग मिलकर किया युवक का कत्ल, झाड़ियों में जलाया शव
Wed, 02 Jul 2025 08:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 02 Jul 2025 08:00 PM IST
सार
दिल्ली में गाली-गलौज करने पर पड़ोसी ने युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव और उसकी बाइक को जला दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में साथ देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में गाली-गलौज करने पर पड़ोसी ने कपिल दहिया उर्फ कार्तिक (19) की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी सुमित सिंह (27) को हरिद्वार, उत्तराखंड से दबोच लिया। आरोपी के पास से उसका मोबाइल व वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि कपिल उसे व उसके बड़े भाई को जान से मारने की धमकी देने के अलावा गाली-गलौज करता था। इसके बदला लेने के लिए उसने अपने साथी विशाल और हरीश के साथ मिलकर कपिल की हत्या कर दी। बाद में उसका शव और बुलेट बाइक को जला दिया। पुलिस विशाल व हरीश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
झाड़ियों में मिली बाइक
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 29 जून को नरेला थाने को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया कि भारत माता स्कूल, नरेला-बवाना फ्लाईओवर के पास एक युवक का शव जली हुई हालत में मिला है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। शव के पास झाड़ियों में एक बुलेट बाइक भी मिली।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से हुई आरोपी की पहचान
बाद में मृतक की पहचान कपिल दहिया के रूप में उसके पिता महिपाल ने की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन तीन टीमों का गठन कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक आरोपी की पहचान हो गई। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से टीम ने आरोपी को हरिद्वार से दबोच लिया।
परेशान होकर की हत्या
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि परेशान होकर उसने विशाल व हरीश के साथ मिलकर कपिल की हत्या की योजना बनाई। हत्या के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए शव और बुलेट बाइक को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश कर रही है।