{"_id":"68b7595ce85a06307b0cc43b","slug":"nehrus-question-echoed-through-the-theatre-delhi-ncr-news-c-1-1-noi1190-3360368-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंगमंच के जरिये गूंजा नेहरू का सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंगमंच के जरिये गूंजा नेहरू का सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहर भवन में मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू की कृति तलाश-ए-हिंद और ख्वाजा अहमद अब्बास की कहानियों से प्रेरित नाटक ''''कौन है भारत माता'''' का मंचन किया गया। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), राजीव गांधी फाउंडेशन, मंडला (द मैजिक सर्किल) और ख्वाजा अहमद अब्बास मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तुत यह नाटक गुलों में रंग भरे श्रृंखला की तीसरी कड़ी थी। इस प्रस्तुति में नेहरू के सवाल का उत्तर खोजने का प्रयास किया गया। मंच पर भारत माता के पांच रूप सामने आए जिनमें धरती, खेत-खलिहान, नदियां और देश की जनता को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने देश की विविधता और एकता की झलक दिखाई। ब्यूरो