{"_id":"6231eacf2a90d660584e7195","slug":"neet-ug-seat-allotment-process-to-start-final-result-to-be-released-on-march-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी: कल से शुरू होगी सीट आवंटन प्रक्रिया, 19 मार्च को जारी किया जाएगा अंतिम परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट यूजी: कल से शुरू होगी सीट आवंटन प्रक्रिया, 19 मार्च को जारी किया जाएगा अंतिम परिणाम
Wed, 16 Mar 2022 07:19 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Mar 2022 07:19 PM IST
सार
नीट यूजी दाखिले के तहत सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो रही है। 18 मार्च तक सीट का आवंटन होगा। 19 मार्च को सीटों को लेकर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नीट यूजी 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट यूजी दाखिले के तहत बृहस्पतिवार से सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत 18 मार्च तक छात्रों को सीट का आवंटन कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 मार्च को सीटों को लेकर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
नीट दाखिले की काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी(एमसीसी) के शेड्यूल के मुताबिक, 10 मार्च को दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत 14 मार्च तक पंजीकरण व कॉलेजों के विकल्प भरने के साथ उन्हें लॉक करने का अवसर था। इसके बाद अगले दो दिन कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के लिए रखे गए थे। अब बृहस्पतिवार व शुक्रवार को सीटों का आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन