फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET-UG exam will be held in the district on May 3, 1602 candidates will appear for the exam.

Delhi NCR News: जिला में 3 मई को आयोजित होगी नीट-यूजी परीक्षा, 1602 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस से की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुक्रवार को नीट-यूजी परीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में जिला नूंह से उपायुक्त अखिल पिलानी ने भाग लेते हुए जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। इसी क्रम में उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला में 3 मई को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने बताया कि जिला में कुल 1602 परीक्षार्थी नीट-यूजी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह-1 व 2, शहीद लेफ्टिनेंट किरण सिंह शेखावत कॉलेज सलाहेड़ी तथा आईटीआई मरोड़ा शामिल हैं। परीक्षा 3 मई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचे सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:00 से दोपहर 1:30 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उपायुक्त ने बॉयोमेट्रिक डाटा संग्रहण से जुड़े कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी परीक्षार्थी उपस्थिति दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को कदाचार मुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, सचिव आरटीए मुनीष सहगल, सालाहेड़ी कॉलेज की प्राचार्या गीतिका, डीआईओ सहित संबंधित अधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article