फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC approves schemes related to sanitation, energy, water management and employees

Delhi: एनडीएमसी ने स्वच्छता, ऊर्जा, जल प्रबंधन और कर्मचारियों से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी दी

Fri, 13 Jun 2025 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Jun 2025 07:54 AM IST
सार

कुलजीत सिंह चहल ने बैठक के बाद बताया कि 25 वर्षों के लिए 120 मेगावाट फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी की खरीद को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी और बिजली संकट दूर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
NDMC approves schemes related to sanitation, energy, water management and employees
NDMC - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने दिल्ली को स्मार्ट और स्वच्छ बनाने के लिए गुरुवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन योजनाओं में स्वच्छता, ऊर्जा, जल प्रबंधन और कर्मचारियों से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने की।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बैठक के बाद बताया कि 25 वर्षों के लिए 120 मेगावाट फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी की खरीद को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी और बिजली संकट दूर किया जा सकेगा। राजस्व संग्रह को पारदर्शी, कुशल बनाने के लिए मौजूदा मीटरों की जगह स्मार्ट एलटी और एचटी मीटर लगाए जाएंगे। 15,312 पुराने या क्षतिग्रस्त जल मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदला जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभिन्न इलाकों में 33 केवी की पुरानी केबल लाइनों को बदला जाएगा ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसकी अनुमानित लागत 6.75 करोड़ रुपये है। जल निकासी व्यवस्था के लिए हाइड्रोलिक हाई प्रेशर जेटिंग मशीनें खरीदी जाएंगी। लोधी रोड स्थित सुनहरी नाले की डि-सिल्टिंग और सफाई का कार्य डीएमआरसी करेगा। राष्ट्रीय कार्यक्रमों और वीवीआईपी दौरों के दौरान शौचालय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तीन वर्षों की अवधि के लिए किराये पर अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। कुशक नाले से कॉपरनिकस मार्ग तक पुरानी सीवर लाइन को पुनः बिछाने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कला, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर साल कुल बजट का एक प्रतिशत हिस्सा इन कार्यों के लिए आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा सरोजिनी नगर और पिल्लनजी गांव क्षेत्र में जीपीआरए परियोजना के तहत जल पाइपलाइन का स्थानांतरण किया जाएगा। पूर्व कर्मचारियों को मकान आवंटन में छूट, चिकित्सा भत्ते की मंजूरी, आशुलिपिक, निजी सहायक, वाणिज्यिक अधिकारी, बढ़ई, डेंटल असिस्टेंट सहित कई पदों के भर्ती नियम संशोधित किए गए हैं। बैठक में अध्यक्ष केशव चंद्र, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, सांसद बंसुरी स्वराज, विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान समेत अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed