फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDLS Stampede: Users angry , demand for resignation of Railway Minister raised on social media

NDLS Stampede: रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर गुस्साये यूजर्स, सोशल मीडिया पर उठी रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग

Mon, 17 Feb 2025 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक कार्की, नई दिल्ली
दीपक कार्की, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 05:58 AM IST
सार

आम यूजर्स इतने गुस्सा गए कि उन्होंने एक्स पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग उठाई।

विज्ञापन
NDLS Stampede: Users angry , demand for resignation of Railway Minister raised on social media
file pic

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ हादसे के चलते सोशल मीडिया पर रविवार को आक्रोश का माहौल रहा। आम यूजर्स इतने गुस्सा गए कि उन्होंने एक्स पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग उठाई। लोग इतने सक्रियता के साथ पोस्ट-रिपोस्ट करने लगे कि कुछ ही देर में एक्स पर करीब 50 हजार पोस्ट के साथ रेल मंत्री नंबर तीन पर ट्रेंड करने लगे।

विज्ञापन


आम यूजर्स ने देश में जनता की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए। लोगों ने एक्स पर रेल हादसों से जुड़े कई तथ्य भी साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि पिछले 10 सालों में जितने रेल हादसे नहीं हुए हैं, उससे कई ज्यादा पिछले 10 महीनों में हो गए हैं। एक अन्य यूजर ने घटनास्थल की कुछ तस्वीरों का हवाला देते हुए लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई घटना के बाद भी अगर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि देश में जनता की सुरक्षा से ज्यादा सत्ता की हठधर्मिता महत्वपूर्ण है। यह पोस्ट एक्स पर खूब घूमा।
विज्ञापन


करीब 50 हजार व्यू, सैकड़ों की तादाद में रि-पोस्ट और हजारों लाइक के साथ यह इस विषय पर नंबर एक पोस्ट रहा। इसके अलावा कई यूजर्स ने रेल मंत्री की तस्वीर लगाकर लिखा कि रेल मंत्री को इस्तीफा देने के समर्थन में हैं, वह पोस्ट को रि-ट्वीट करें। उन पर भी हजारों की तादाद में यूजर्स ने लाइक व रि-पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने अश्विणी वैष्णव को अयोग्य रेल मंत्री बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा रेल हादसे कुप्रबंधन से हुए हैं। लेकिन वह रील बनाने में व्यस्त हैं, इस्तीफा नहीं देंगे। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की और कोई ऐसा मंत्रालय लेने की अपील की जहां वह जनता की सुरक्षा व्यवस्था से सीधे तौर पर न जड़े हों।

आप-कांग्रेस ने भी उठाई आवाज
हादसे के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने हैंडल से भाजपा पर आरोप लगाते हुए लिखा कि देश में जब भी ऐसी घटना होती है तो भाजपा सरकार की पहली प्रतिक्रिया घटना को दबाने की होती है। कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर एक पोल साझा करते हुए लिखा कि इस घटना के बाद किसे इस्तीफा देना चाहिए। विकल्प में प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और दोनों को शामिल किया गया। इसी तरह आप नेता संजय सिंह ने लिखा कि मरना हमारी नियति बन गई है। कभी नोट बंदी की लाइन में मरना है तो कभी कोरोना में और कभी ट्रेन व अन्य हादसों में।


पोस्ट एडिट करने के मामले में एलजी को भी घेरा
सोशल मीडिया पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का संपादित एक्स पोस्ट भी आम यूजर्स के बीच चर्चा का विषय रहा। लोगों ने एडिट करने की वजह को लेकर ट्वीट कर-करके उन्हें घेरे रखा। एक यूजर ने मूल पोस्ट का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए लिखा कि एलजी ने पोस्ट को एडिट करके पोस्ट का वो हिस्सा हटा दिया जिसमें लिखा था कई लोगों की जानें गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि एलजी का यह कार्य बताता है कि कैसे एलजी, राज्यपाल, न्यायपालिका, कानून और प्रवर्तन एजेंसियां समेत अन्य सभी संस्थाएं बर्बाद हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed