{"_id":"5a538a214f1c1bbf2d8b55d8","slug":"nd-gupta-is-now-elected-uncontested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनडी गुप्ता हुए निर्विरोध निर्वाचित, अजय माकन ने लगाए थे ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी गुप्ता हुए निर्विरोध निर्वाचित, अजय माकन ने लगाए थे ये आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
nd gupta and ajay maken
आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। तीनों देश के उच्च सदन में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को तीनों उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र सौंपा। इससे पहले, चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन की एनडी गुप्ता का नामांकन रद्द करने की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
ये थे माकन के आरोप
अजय माकन
- फोटो : SELF
माकन का आरोप था कि एनडी गुप्ता लाभ के पद पर हैं। लिहाजा वह उम्मीदवारी नहीं कर सकते। मुख्य चुनाव अधिकारी की तरफ से बताया गया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने याचिका खारिज करते हुए एनडी गुप्ता का नामांकन स्वीकार कर लिया।
एनडी गुप्ता ने कहा कि अजय माकन की शिकायत ही गलत थी। ट्रस्टी का पद लाभ का पद नहीं है। वह पद पर होते तो भी नामांकन रद्द नहीं होता। वहीं, संजय सिंह ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अजय माकन ने एनडी गुप्ता के खिलाफ शिकायत की थी।
पूरा मामला कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन को दिखाता है। बता दें कि आप ने इन नामों की घोषणा 3 जनवरी को थी। हालांकि, दिग्गज नेता कुमार विश्वास ने पार्टी पर अन्याय का आरोप लगाया था।