{"_id":"665465e01377a4ba110cf327","slug":"ncw-said-after-swati-bibhav-kumar-was-called-to-cm-residence-in-swati-maliwal-case-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swati Maliwal: स्वाति के बाद बिभव कुमार को बुलाया गया CM आवास, केजरीवाल से जुड़े सभी लोगों की चेक होगी CDR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swati Maliwal: स्वाति के बाद बिभव कुमार को बुलाया गया CM आवास, केजरीवाल से जुड़े सभी लोगों की चेक होगी CDR
Mon, 27 May 2024 04:22 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 27 May 2024 04:22 PM IST
सार
स्वाति मालीवाल मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल के पहुंचने के बाद बिभव कुमार को बुलाया गया। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि कि किसके निर्देश पर बिभव कुमार को बुलाया गया था।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल हमला मामला अब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के संज्ञान में आया है। एनसीडब्ल्यू के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल जब गईं, उस वक्त वहां पर बिभव कुमार मौजूद नहीं थे। स्वाति मालीवाल के पहुंचने के बाद बिभव कुमार को बुलाया गया। ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित उनसे संबंधित सभी व्यक्तियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच करना जरूरी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसके निर्देश पर बिभव कुमार को बुलाया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, मालीवाल ने 13 मई की घटनाओं का जिक्र किया है। जब वह मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर गई थीं। उन्होंने कहा कि मैं कैंप कार्यालय के अंदर गईं। सीएम के पीए बिभव कुमार को फोन किया, लेकिन मैं अंदर नहीं जा सकी। फिर मैंने उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा था। हालांकि, कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
इसके बाद मैं उनके आवास के परिसर में गई। जहां मैं अक्सर जाती थी। वहीं बिभव कुमार मौजूद नहीं थे। इसलिए मैंने आवास परिसर में एंट्री की और वहां मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी कि वे यहां सीएम से मिलने के लिए आई हैं। यह सब बातें एफआईआर में लिखी गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुझे बताया गया कि वह घर में मौजूद हैं और मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा है। मैं ड्राइंग रूम में गई और सोफे पर बैठ गई और उनके मिलने का इंतजार किया।
विज्ञापन
मुझे पता चला की सीएम मिलने के लिए आ रहे हैं, लेकिन अचानक पीए बिभव कुमार कमरे में घुस आए। उन्होंने बिना किसी उकसावे के चिल्लाना शुरू कर दिया। मुझे गालियां भी दीं। मैं स्तब्ध रह गई। इतना ही नहीं मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। जब मैं लगातार चिल्लाती रही तो मुझे कम से कम सात से आठ बार थप्पड़ मारा। मैं वहां मदद के लिए भी चिल्लाई थी। जानबूझकर मेरी शर्ट ऊपर खींची।
उन्होंने बताया कि मैंने उनसे बार-बार कहा कि मैं मासिक धर्म के दौर से गुजर रही हूं। कृपया मुझे जाने दें। लेकिन जाने नहीं दिया। फिर मैं वहीं बैठ गई। मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया। इसके बाद 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को सूचना दी।