फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR will again bad weather, rain

एनसीआर में फिर बिगडे़गा मौसम, बारिश होगी

Sat, 08 Mar 2014 01:03 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 08 Mar 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
NCR will again bad weather, rain
एनसीआर समेत उत्तर भारत को 8 से 12 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ फिर प्रभावित करेगा। अफगानिस्तान व पाकिस्तान के रास्ते पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को छूने वाले इस सिस्टम के कारण बारिश, बर्फबारी और कुछ जगहों पर आंधी के साथ ओले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान राजस्थान में 33 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सबसे नीचे नजीबाबाद में 7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के उप महानिदेशक एसएस सिंह ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में चार दिन लगातार बारिश या बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में 9-11 मार्च और उत्तराखंड में 10-12 मार्च के बीच आंधी के साथ बर्फबारी या ओले गिरने के आसार है।
विज्ञापन


एनसीआर में 10-12 मार्च के बीच बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10-11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में एक-दो जगह बर्फबारी होगी। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में 9-11 मार्च के बीच कुछ जगह आंधी-तूफान के साथ ओले गिरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में 10-11 मार्च और यूपी में 11 मार्च को बारिश होगी। शुक्रवार को एनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

आज से बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से तापमान कुछ बढ़ सकता है। होली पर मौसम गर्म रहेगा। दिन का तापमान अधिकतम 29 डिग्री तक पहुंचेगा। शुक्रवार को महानगर का तापमान 12/25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शनिवार को 13/28 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed