{"_id":"570654824f1c1bd417c810c8","slug":"navratra-special-will-not-run-this-year-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी नहीं दौड़ेगी नवरात्र स्पेशल, कालका जाने वाले यात्रियों की परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी नहीं दौड़ेगी नवरात्र स्पेशल, कालका जाने वाले यात्रियों की परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार भी यात्रियों को नवरात्र स्पेशल की सुविधा नहीं मिलने वाली है। ऐसे में कालका जी मंदिर दर्शन जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से अभी तक इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। रेलवे के इस कदम की यात्री संघ ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि पलवल, असावटी, बल्लभगढ़, न्यूटाउन और ओल्ड स्टेशन से हर साल नवरात्र में बड़ी संख्या में महिलाएं कालका जी मंदिर दर्शन के लिए आती-जाती हैं। पिछले 7-8 सालों से रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए भीड़ से बचने के लिए पलवल से निजामुद्दीन तक नवरात्र स्पेशल ट्रेन चलाई जाती थी।
विज्ञापन
आठ अप्रैल से नवरात्रि की शुरूआत हो रही है लेकिन अभी तक रेलवे की ओर से इस बाबत कोई सूचना नहीं है। यानी दर्शनार्थियों को इस बार नवरात्रि स्पेशल शटल की सुविधा नहीं मिलने वाली। रेल पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव प्रकाश मंगला का कहना है कि रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं में कटौती कर रहा है।
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस चलाने की जल्दी थी लेकिन लोकल गाडिय़ों को समय पर नहीं चला पा रहे हैं। उधर दिल्ली मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल का कहना है कि अभी नवरात्र स्पेशल चलाने के बारे में बोर्ड की ओर से कोई सूचना नहीं है।