{"_id":"568da2024a9a6d8740d8feb094397caf","slug":"narendra-to-climb-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की तैयारी में 'नरेंद्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की तैयारी में 'नरेंद्र'
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के द्रोणाचार्य कॉलेज का छात्र नरेंद्र कुमार अब माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करेगा। उसका माउंटेनियर के तौर पर चयन किया गया है। वह रेवाड़ी के नेहरूगढ़ गांव के रहने वाला है।
विज्ञापन
नरेंद्र द्रोणाचार्य कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिछले दिनों उसने उत्तरकाशी स्थित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग में बेसिक और एडवांस कोर्स किया। इसमें उसे 'ए' ग्रेड मिला। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके यादव ने नरेंद्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाला हरियाणा का पहला नौजवान है। उसकी उम्र 18 साल से भी कम है। इंस्टीट्यूट में उसे ए ग्रेड ही नहीं मिला बल्कि पूरे देश में दूसरे नंबर पर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि रेवाड़ी जिला की संतोष यादव एक साल में दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली विश्व की पहली महिला बनी थी। उसके बाद रेवाड़ी की करीब आधा दर्जन प्रतिभाएं माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुकी है। पिछले दिनों बावल खंड के एक गांव की लड़की चोकन ने यह कारनामा किया है।