फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   narendra modi's wife jasoda ben abducted by gujarat police officials, says a lawyer

मोदी की पत्नी जसोदा बेन को अपहरण और जान का खतरा!

Wed, 30 Apr 2014 07:28 AM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 07:28 AM IST
विज्ञापन
narendra modi's wife jasoda ben abducted by gujarat police officials, says a lawyer

चुनावी महासमर में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन का नाम जबसे सामने आया है तबसे विरोधी खेमा मोदी को इसी मामले में घेरने पर तुला है।

विज्ञापन


वहीं, जसोदा बेन के ठिकाने को लेकर भी लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं और बातें सामने आ रही हैं। कभी उनके गुजरात में होने की चर्चा रही तो कभी हरिद्वार में बाबा रामदेव के आश्रम में होने का दावा किया गया।
विज्ञापन


लेकिन नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन के बारे में इस बार जो खुलासा हुआ है उसे जानकर तो खुद मोदी भी हैरान रह जाएंगे।

'जसोदा बेन की जान को खतरा'

narendra modi's wife jasoda ben abducted by gujarat police officials, says a lawyer

दरअसल, एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है कि मोदी की पत्नी जसोदा बेन का अपहरण कर लिया गया है और उनकी जान को खतरा है।

चिट्ठी में दस बात का भी जिक्र किया गया है कि जसोदा बेन का अपहरण किसने किया है। साथ यह मांग की गई है कि जसोदा बेन की जिंदगी बचाने के लिए हाईकोर्ट से हस्तक्षेप करने की भी मांग की गई है।

पत्र लिखने वाले ने यह भी दावा किया कि जसोदा बेन को गैरकानूनी ढंग से बंधक बनाकर रखा गया है।

अचानक गायब हो गईं मोदी की पत्नी

narendra modi's wife jasoda ben abducted by gujarat police officials, says a lawyer

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट क‌ी पहली महिला चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यभार संभालने वाली जस्टिस जी रोहिणी को लिखे गए पत्र में मेरठ के एक अधिवक्ता ने जसोदा बेन के जीवन की रक्षा करने की अपील है।

हाईकोर्ट रजिस्टरी ने उक्त पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह खत 25 अप्रैल को मिला था। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह पत्र चीफ जस्टिस को नहीं दिया गया लेकिन जल्द ही इसे उनके समक्ष रखा जाएगा।

चीफ जस्टिस जी रोहिणी के नाम लिखे पत्र में अधिवक्ता हरीशंकर शर्मा ने कहा है कि जसोदा बेन अचानक गायब हो गई हैं और पिछले काफी अरसे से किसी को भी नहीं पता कि वे कहां हैं?

विज्ञापन

क्या गुजरात में बंधक हैं जसोदा बेन?

narendra modi's wife jasoda ben abducted by gujarat police officials, says a lawyer

इस मामले के सामने आने से कुछ समय पहले ही समाचार चैनलों ने जसोदा बेन को गुजरात के राजोसाना गांव में दिखाया था। लेकिन इसके बाद से उनकी कोई खोज खबर नही है।

अधिवक्ता ने पत्र में कहा कि उन्हें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जसोदा बेन को कुछ असामाजिक तत्वों ने गुजरात के उच्च स्तर के सुरक्षा अधिकारियों की मिलीभगत से गैरकानूनी रूप से बंधक बना रखा है।

अधिवक्ता शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए बिना समय नष्ट किए जसोदाबेन के जीवन व सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

मोदी ने खुद किया था खुलासा

narendra modi's wife jasoda ben abducted by gujarat police officials, says a lawyer

उन्होंने इसी प्रकार का पत्र सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, केंद्रीय गृह सचिव व दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी लिखा है।

नरेंद्र मोदी ने वडोदरा लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र में जानकारी दी थी कि जसोदाबेन उनकी पत्नी है। इससे पूर्व गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान वर्ष 2002 व 2007 व 2012 के दौरान मोदी ने उक्त कॉलम खाली छोड़ दिया था।

चुनावी मौसम में मोदी के इस कबूलनामे ने उनकी शादी के मुद्दे को एक बार फिर चर्चा में ला दिया और इसी बात को लेकर विपक्षियों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तो इस मामले में जसोदा बेन का समर्थन करते हुए मोदी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

कांग्रेस ने भी पूछा जसोदा बेन कहां है?

narendra modi's wife jasoda ben abducted by gujarat police officials, says a lawyer

उधर, जसोदा बेन के गायब होने की सूचना पर कांग्रेस ने भी सवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय से जसोदा बेन का पता लगाने की मांग की थी।

कांग्रेस के इस सवाल पर भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस को उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन का पता लगाने के लिए अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करनी चाहिए।

कांग्रेस की इस मांग पर बीजेपी की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वे जसोदा बेन की तलाश के लिए स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed