फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nandgram employee hostage and beaten in the women power

महिलाओं ने बिजली कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 30 Sep 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nandgram employee hostage and beaten in the women power

नंदग्राम में महिलाओं ने बिजली कर्मचारी (संविदाकर्मी) को घर में बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि घर में घुसकर वह एक महिला से छेड़खानी कर रहा था। लोगों ने नंदग्राम चौकी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन


बिजली कर्मचारी का कहना है कि महिला के घर में बिजली चोरी की जा रही थी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर उसकी पिटाई की गई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


नंदग्राम निवासी महिला ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान चार-पांच बिजली कर्मचारी घर में घुस गए। एक कर्मचारी ने उससे छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख कर्मचारी अपने साथियों के साथ भागने लगा। लोगों की मदद से इनमें से एक को पकड़ लिया गया। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और छोड़ दिया।

दूसरी तरफ, बिजली कर्मचारी का आरोप है कि महिला के घर में बिजली चोरी की जा रही थी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर महिला ने अपनी जेठानी और पड़ोसियों को बुला लिया। उसे घर में बंधकर बनाकर पीटा गया।


कर्मचारी ने बताया कि किसी तरह छूटकर वह नंदग्राम चौकी पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने छेड़खानी का झूठा आरोप लगा दिया।

महिलाओं ने बिजली कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नंदग्राम चौकी पर प्रदर्शन किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed