फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Name of 15 more people in the land scam case involving Rs 126 crore

पीसी गुप्ता को फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 15 और आरोपियों के नाम आये सामने

Fri, 06 Jul 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 06 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Name of 15 more people in the land scam case involving Rs 126 crore
land scam ex ceo pc gupta

यमुना प्राधिकरण में हुए 126 करोड़ के जमीन घोटाले के केस में अभी 15 और आरोपियों के नाम जुड़ेंगे। अब तक की पुलिस जांच में ये नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले गवाह व कुछ अन्य हैं। वहीं, शुक्रवार को पीसी गुप्ता को मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पीसी गुप्ता को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

 
मास्टर प्लान से हटकर यमुना प्राधिकरण ने मथुरा जनपद में जमीन खरीद कर 126 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। इस मामले मे तीन जून को प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ सेवानिवृत्त आईएएस पीसी गुप्ता समेत 21 लोगों के खिलाफ कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 22 जून को पीसी गुप्ता को मध्यप्रदेश के दतिया से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट से पुलिस ने पीसी गुप्ता को दस दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रिमांड के बाद इस केस में चार और नामों को जोड़ा गया था। अब तक की जांच के बाद इस केस में पुलिस जल्द ही 15 और नामों को शामिल करेगी। इनमें गवाह व अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि 15 नए आरोपी और जांच में सामने आए हैं। इन्हें जल्द केस में शामिल किया जाएगा। पीसी गुप्ता को मेरठ जेल से वहां की कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने पीसी गुप्ता को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed