{"_id":"efcfb4ad868873ebf1204ee21e43da73","slug":"mystery-of-engineers-suicide-are-still-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की आत्महत्या का रहस्य अब भी बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की आत्महत्या का रहस्य अब भी बरकरार
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
द्वारका में साफ्टवेयर इंजीनियर अमित की आत्महत्या का रहस्य बरकरार है।
विज्ञापन
पुलिस को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
प्राथमिक रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने अमित के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शिवानी के ठीक होने के बाद पुलिस उससे दुबारा पूछताछ करने पर विचार कर रही है। जिस तरह से अमित का गला घोंटा गया है और उसका शव बिस्तर के पास पड़ा मिला।
उसके खुदकुशी करने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फ्लैट का पिछला दरवाजा खुला था। पुलिस दबी जुबान में इस बात को मान रही है कि घटना के समय घर में अमित और शिवानी के अलावा कोई और भी हो सकता है। अमित की मां चंद्रकांता लगातार इस बात को कह रही हैं कि बेटे की हत्या की गई है।
इस सब के बीच रविवार को मीडिया के सामने आकर बयान देने वाले शिवानी के परिवार ने चुप्पी साध ली है। सोमवार को परिवार के लोगों ने किसी से बात करने से इनकार कर दिया।