फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Muslims forget Bisahdha scandal casts vote, turnout 80 per cent

बिसाहडा कांड को भूलाकर मुस्लिमों ने डाले वोट, 80 फीसदी हुआ मतदान

Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
Updated Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Muslims forget Bisahdha scandal casts vote, turnout 80 per cent
दादरी में नहीं मनी होली - फोटो : अमर उजाला
बिसाहड़ा गांव के मुस्लिम मतदाताओं में पंचायत चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। करीब 350 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां करीब 80 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, किसी भी पद पर मुस्लिम प्रत्याशी नहीं था।
विज्ञापन

 
बिसाहडा कांड के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति रही। इसके बावजूद पंचायत चुनाव में गांव के लोगों ने भाईचारा बनाए रखा। मतदान के लिए राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज में केंद्र बनाया गया था। 
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए गांव के ही हरिओम, अमित कुमार और जसंवत सिंह चुनावी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों ने गांव में भाईचारे के साथ मतदाताओं से वोट देने की अपील की। मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए थे, जिनमें बूथ आठ व नौ में मुस्लिम मतदाताओं ने वोट डाले। गांव में कुल 5730 मतदाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनावों में बिसाहड़ा में इकलाख के भाई अफजल समेत दो मुस्लिम ग्राम पंचायत सदस्य बने थे। ग्रामीणों ने इन्हें निर्विरोध चुना था। इस बार इकलाख हत्याकांड के बाद किसी भी मुस्लिम मतदाता ने चुनाव में हिस्सेदारी की इच्छा नहीं जताई। हालांकि, अफजल के सदस्य पद के लिए रुचि न दिखाने से उनके क्षेत्र का ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed