{"_id":"664d550090f8404fec0f2f45","slug":"murder-of-a-young-man-by-slitting-his-throat-in-broad-daylight-in-jafrabad-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जाफराबाद में दिनदहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या, राहगीरों ने नहीं की बचाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जाफराबाद में दिनदहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या, राहगीरों ने नहीं की बचाने की कोशिश
Wed, 22 May 2024 07:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 May 2024 07:44 AM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावर बीच सड़क पर युवक पर चाकू से हमला करता रहा और भीड़ तमाशबीन रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावर बीच सड़क पर युवक पर चाकू से हमला करता रहा और भीड़ तमाशबीन रही। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त शाहबाज (26) के रूप में हुई है। खबर मिलते ही जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि शाहबाज के खिलाफ वर्ष 2019 में शराब तस्करी का एक मामला दर्ज था। आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को एक संदिग्ध दिखाई दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शाहबाज परिवार के साथ गली नंबर-2, खड्ढ़े वाली मस्जिद, जाफराबाद में रहता था। शाहबाज ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार को यह ससुराल आया था। शाम के समय वह ससुराल से निकला तो गुरुद्वारे वाले रोड पर अज्ञात बदमाशों ने शाहबाज को घेर लिया। इस बीच बीच सड़क उसका गला रेता गया।
विज्ञापन