फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal corporation will have its own electricity preparing to set up solar power plant

Delhi: नगर निगम की अपनी होगी बिजली, सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी

Sun, 16 Apr 2023 07:52 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Apr 2023 07:52 AM IST
सार

सौर ऊर्जा से निगम को 6.02 करोड़ की राशि का लाभ हुआ है। इस परियोजना से निगम ने 6550 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम किया है। एमसीडी के अपने 1800 भवन हैं, जिनकी छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Municipal corporation will have its own electricity preparing to set up solar power plant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

दिल्ली नगर निगम अपने सभी भवनों पर शून्य निवेश मॉडल से सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी कर रहा है, जिससे निगम की अपनी बिजली होगी। बिजली का खर्च घटेगा और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ साल में निगम ने अपने 549 भवनों पर 11.70 मेगावाट क्षमता के रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए हैं। अपने सौर ऊर्जा संयंत्रों से निगम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 77.03 लाख विद्युत इकाई (यूनिट) का उत्पादन किया है। 

विज्ञापन


सौर ऊर्जा से निगम को 6.02 करोड़ की राशि का लाभ हुआ है। इस परियोजना से निगम ने 6550 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम किया है। एमसीडी के अपने 1800 भवन हैं, जिनकी छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा सकते हैं। इनमें 1186 स्कूल, 289 सामुदायिक सेवा भवन, 251 स्वास्थ्य विभाग के भवन और 75 कार्यालय व अन्य भवन शामिल हैं, जिनकी छतों का उपयोग सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन


10-15 मेगावाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पैनल लगेंगे
एमसीडी ने अपने भवनों पर सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (सेकी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष में सौर ऊर्जा संयंत्र उत्पादक रेस्को डेवलपर के साथ परियोजना का विस्तार करने की योजना बनाई है। इस परियोजना के अंतर्गत बाकी शून्य-निवेश मॉडल पर भवनों की छतों पर 10-15 मेगावाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने और इसके रखरखाव का पूरा खर्च रेस्को डेवलपर वहन करेगी। इसका स्वामित्व भी कंपनी के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरफ एलईडी लाइटें लगाने की तैयारी
निगम ने स्ट्रीट पोल्स में हर तरफ एलईडी लाइटें इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। सड़कें दूधिया रोशनी से जगमगाएंगी और बिजली की खपत भी कम होगी। निगम ने पिछले वित्त वर्ष में कुल 6,91,683 एलईडी लाइटें लगाई हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में डार्क स्पॉट पर 2,549 नई एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। बाकी जगहों पर नई लाइटें लगाने का काम जारी है। इस परियोजना से निगम ने करीब 2,31,200 टन प्रतिवर्ष कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed