{"_id":"1c58e9bfb507b4c39e2b1eb48252bb7b","slug":"municipal-corporation-land-booked-fir-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की ही जमीन हड़पी, FIR की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की ही जमीन हड़पी, FIR की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 May 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में ईस्ट इंडिया कॉलोनी में नगर निगम की जमीन कब्जाने के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
निगम ने 13 आरोपियों की पहचान कर उनकी सूची मुजेसर थाना पुलिस को भेजी है। इन लोगों पर निगम की जमीन कब्जाने का आरोप है। नगर निगम के वित्त नियंत्रक रवि सिंगला ने बताया कि ईस्ट इंडिया कॉलोनी में खाली पड़ी नगर निगम की जमीन पर स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।
अभी हाल ही में कॉलोनी के कुछ लोगों ने कब्जा होने की शिकायत दी थी। जांच करने पर कब्जा करने की बात सही पाई गई है।
उन्होंने बताया कि कब्जा करने के आरोपी दिनेश, आजाद, लखपत, ब्रजनारायण, राम लौटन, शिव चंद यादव, तेज सिंह, सूरज, अजीत भाटी, राकेश, हरिचंद व किशोरी समेत 13 लोगों के खिलाफ मुजेसर थाने में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन