फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal Corporation defeats newly constructed Mohalla Clinic in delhi

नगर निगम ने नवनिर्मित मोहल्ला क्लिनिक को गिराया, सीएम केजरीवाल ने उठाए सवाल

Fri, 12 Apr 2019 05:03 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Apr 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation defeats newly constructed Mohalla Clinic in delhi
Mohalla clinc

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग इलाके में एक नवनिर्मित मोहल्ला क्लिनिक को ढहा दिया है। निगम का दावा है कि पीडब्ल्यूडी के हरदयाल सिंह रोड पर इस  क्लिनिक का निर्माण बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र के किया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि, ‘दिल्ली में जब लोग मतदान करने के लिए निकले तो उन्हें इस बात को याद रखना चाहिए।

विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के ट्वीट को भी साझा किया। इसमें क्षतिग्रस्त क्लिनिक की तस्वीरें ट्वीट की गई हैं। दिल्ली सरकार ने इस मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण किया था, जिस पर एमसीडी ने कार्रवाई की। केजरीवाल ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए शर्मनाक बताया और कहा कि यह क्लीनिक पीडब्ल्यूडी की सड़क पर निर्मित किया गया था, जिस पर कार्रवाई की जिम्मेवारी एमसीडी की नहीं है।
विज्ञापन


बावजूद इसके एक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पर बगैर नोटिस कार्रवाई की गई। उधर, मेयर आदेश गुप्ता ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को याद रखना चाहिए कि एक बार उनके वार्ड के एक पार्क में भी मोहल्ला क्लीनिक के निर्माण की कोशिश की गई थी। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने केजरीवाल के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा रोड पर मोहल्ला क्लिनिक बनाए जाने से स्थानीय लोगों को समस्या हो रही थी। इसके लिए न केवल ट्रैफिक पुलिस से बल्कि एमसीडी से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना चाहिए थे।  थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाने में दी शिकायत
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनडीएमसी के खिलाफ पीडब्ल्यूडी से बिना पूर्व अनुमति मोहल्ला क्लिनिक तोड़ने पर प्रसाद नगर थाने में शिकायत दी गई है। डीसीपी सेंट्रल मनदीप सिंह रंधावा ने शिकायत की पुष्टि की है, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed