फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal Corporation cracks down on illegal construction in four areas, seals five shops

Delhi NCR News: नगर निगम ने चार इलाकों में अवैध निर्माण पर चलाया हथौड़ा, पांच दुकानें सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
-लक्ष्मी नगर में अवैध रूप से बने छह लिंटर वाले मकान को तोड़ने का काम शुरू
विज्ञापन

-मधु विहार में पांच दुकानें सील करने के बाद भी जारी रहेगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम एक्शन मोड में है। इसके तहत पूर्वी दिल्ली में अवैध निर्माण, नियम विरुद्ध बनी अतिरिक्त मंजिलों और बिना अनुमति चल रही दुकानों के खिलाफ निगम ने दूसरे दिन भी कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लक्ष्मी नगर, मधु विहार, जगतपुरी और मयूर कुंज (न्यू अशोक नगर) में हथौड़ों के साथ बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई की।

लक्ष्मी के डी-ब्लॉक में नगर निगम की टीम ने एक 6 लिंटर वाली बहुमंजिला इमारत को पूरी तरह से जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस इमारत को निगम की ओर से सुरक्षा और अवैध निर्माण के नियमों के तहत पहले ही सील कर दिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने सील तोड़कर अवैध रास्ता बना लिया था और उसमें रह रहे थे। बृहस्पतिवार को निगम की टीम ने पूरे ढांचे को ध्वस्त करने का काम तेजी से शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मधु विहार मार्केट की गली नंबर 13 स्थित एक व्यावसायिक इमारत में एमसीडी ने अवैध रूप से चल रही 5 और दुकानों को सील कर दिया। इस इमारत में सील की गई दुकानों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों का विरोध रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी के कनिष्ठ अभियंता अयूब खान ने स्पष्ट किया कि जिन दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया गया था और जो फिर भी खुली पाई गईं उन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। बाकी बची दुकानों को खाली न करने की स्थिति में अगली कार्रवाई में सील करने की चेतावनी दी गई है।
मयूर कुंज के एम्स अपार्टमेंट की अवैध मंजिलों पर चला हथौड़ा
न्यू अशोक नगर के मयूर कुंज स्थित एम्स अपार्टमेंट में फ्लैट्स के ऊपर अवैध रूप से तैयार की गई अतिरिक्त मंजिलों पर निगम का हथौड़ा चला। यहां निगम की टीम ने दो अलग-अलग इमारतों के टॉप फ्लोर पर बने अवैध लेंटर और कमरों को तोड़ दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इन इमारतों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे लेकिन नोटिस की अनदेखी कर निर्माण जारी रखा गया था।



जगतपुरी के अनारकली वार्ड में अवैध लेंटर में किए बड़े-बड़े छेद
कृष्णा नगर विधानसभा के अंतर्गत अनारकली वार्ड के जगतपुरी इलाके में भी नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती दिखाई। यहां एक मकान मालिक द्वारा लेंटर के ऊपर अवैध रूप से कोटा पत्थर बिछा लिया था। वहीं निगम के कर्मचारियों ने हथौड़ों से अवैध रूप से डाले गए लेंटर में बड़े-बड़े छेद कर उसे इस्तेमाल के अयोग्य बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed