फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mumbai Rajdhani Express runs between fear

खौफ के बीच गुजरती है यहां मुंबई राजधानी एक्सप्रेस

Mon, 11 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 11 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Rajdhani Express runs between fear

नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल को जाने वाली 12952 राजधानी एक्सप्रेस पर न्यूटाउन और ओल्ड स्टेशन के बीच पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। इस गाड़ी से सफर कर रहे एक यात्री ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने अपनी गश्त बढ़ाते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को मेमो देकर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उधर, जीआरपी ने चुप्पी साध रखी है। अभी तक किसी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। जबकि इस ट्रेन में पिछले दस दिनों में चार बार पत्थरबाजी की गई है।
विज्ञापन


नौ मई को जब राजधानी एक्सप्रेस शाम करीब 5:00 बजे फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन से पास से जा रही थी कि न्यूटाउन और ओल्ड स्टेशन के बीच किसी अराजक तत्व ने ट्रेन पर पत्थर मारा। बताया जाता है कि पत्थर से किसी यात्री को हल्की चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा स्टेशन पर गाड़ी के रुकने पर यात्री ने इसकी शिकायत रेल अधिकारियों से दर्ज कराई। घटना की जानकारी होने पर आरपीएफ के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने ओल्ड और न्यूटाउन के बीच रेलवे लाइन के किनारे बसी कृष्णा कॉलोनी, एसीनगर व गायकवाड़ कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी है।


आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि इस बाबत एक मेमो जीआरपी को देकर सहयोग मांगा है, लेकिन अभी तक कोई सहयोग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी को अक्सर निशाना बनाया जाता है। इसके पहले दो, तीन और छह मई को भी इस गाड़ी में पत्थर मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed