फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   movie zila gorakhpur poster in dispute, hindu yuva vahini files case against producerr and one other

इस वजह से विवादों में आया 'जिला गोरखपुर' का पोस्टर, निर्माता के खिलाफ थाने पहुंची हिंदू युवा वाहिनी

Wed, 01 Aug 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 01 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
movie zila gorakhpur poster in dispute, hindu yuva vahini files case against producerr and one other
जिला गोरखपुर का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने सेक्टर-24 कोतवाली में फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ के पोस्टर पर आपत्ति जताई है। फिल्म के निर्माता समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संगठन के प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने सभी जिलों में शिकायत दी है, इसलिए रिपोर्ट कहां दर्ज की जाएगी, इसके लिए आला अधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी विक्रांत शर्मा ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि संगठन के संरक्षक आदित्यनाथ योगी हैं और वह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके ऊपर ‘जिला गोरखपुर’ नाम से फिल्म बनाई जा रही है, जिसके निर्माता की ओर से पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में सीएम योगी से मिलता जुलता एक व्यक्ति दिखाया गया है, जिसके दोनों हाथ पीठ से लगे हुए हैं और हाथ में पिस्टल दिखाकर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है, जबकि उनका भगवा रंग मुख्यमंत्री की पहचान है।

उन्होंने कहा कि साधु छवि के व्यक्तित्व के हाथ में पिस्टल दिखाकर फिल्म निर्माता ने उनकी छवि धूमिल की है, इसलिए संगठन के पदाधिकारियों ने फिल्म निर्माता और फाइनेंसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

इस मामले को लेकर मंगलवार को एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और उसके बाद सेक्टर-24 कोतवाली में शिकायत दी।

आला अधिकारियों के निर्देश का इंतजार
फिल्म के निर्माता समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पोस्टर में मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया है और उसमें संबंधित व्यक्ति के हाथ में पिस्टल दिखाई गई है, जिस पर संगठन के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत दी है। आला अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जाएगा और उसी का इंतजार किया जा रहा है।-पंकज पंत, इंस्पेक्टर, थाना सेक्टर-24

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed