फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Move to hand over Delhi Metro security to Delhi Police

'CISF नहीं, दिल्ली पुलिस को मिले मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा'

Thu, 17 Apr 2014 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Apr 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
Move to hand over Delhi Metro security to Delhi Police

दिल्ली सरकार शहर के लोगों को और बेहतर सुरक्षा देने के ख्याल से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को शहर की पुलिस के हाथों सौंपने का मन बना रही है।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय में काम करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि इसकी दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को दे दी जाए।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यस्था का जिम्मा राज्य के अंतर्गत आता है इसलिए हमने यह कहा है कि इसकी जिम्मेदारी भी हमें ही मिलनी चाहिए।

मामलों को निपटाने में होगी सुविधा

Move to hand over Delhi Metro security to Delhi Police

उन्होंने कहा कि हमारा विचार है कि ना केवल दिल्ली मेट्रो ही बल्कि इस तरीके के सभी मेट्रो को वहां के राज्य पुलिस के जिम्मे ही होना चाहिए। राज्य की पुलिस को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

हालांकि, उन्होने माना कि अब तक इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने नहीं माना है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की जिम्मेदारी सेंट्रल इं‌डस्ट्रीयल सिक्यूरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के कंधों में है। लेकिन मेट्रो के अंदर होने वाली किसी भी अपराध की जांच दिल्ली पुलिस ही करती है।

शहरी विकास मंत्रालय का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्‍था किसी एक ही एजेंसी के पास होनी चाहिए, जिससे उससे जुड़े मामलों को निपटाने में आसानी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed