फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother-daughter murder in Vasundhara enclave delhi

वसुंधरा एन्क्लेव में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, मनसारा अपार्टमेंट के फ्लैट में दोनों मृत मिलीं

Tue, 10 Mar 2020 05:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Mar 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter murder in Vasundhara enclave delhi
मां-बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित वसुंधरा एन्क्लेव में होली से एक दिन पूर्व मां सुमिता (60) और बेटी समरिता (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह नौकरानी घर में काम करने पहुंची तो खून से लथपथ लाशें देखकर शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर में फ्रेंड्ली एंट्री हुई थी। समरिता के साथ उसका दोस्त विनय नागर उर्फ विक्रांत लिवइन में रहता था। वारदात के बाद से वह घर की एक गाड़ी समेत फरार था लेकिन सर्विलांस की मदद से विनय को देर शाम राजस्थान पुलिस के साथ जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस हत्याकांड में उस पर शक कर रही है। सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज में समरिता का दोस्त एक अन्य युवक के साथ समरिता की कार में तड़के फरार होते दिख रहा है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से केरल की रहने वाली सुमिता और उनकी बेटी समरिता कई साल से मनसारा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहती थीं। कई साल पहले सुमिता के पति की मौत हो चुकी है। सुमिता के नोएडा-142 स्थित एक एनजीओ के कार्यालय में ऊंचे पद पर थीं। समरिता ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक पांच सितारा होटल में हॉस्पिटेलिटी की ट्रेनिंग शुरू की थी। 

कुछ साल से समरिता की एक युवक से दोस्ती थी। वह उसके साथ लिवइन में रहती थी। वह अपने घर भी आता-जाता रहता था। मां-बेटी रोज सुबह अपनी-अपनी कारों से निकल जाती थीं। होली की वजह से सोमवार को दोनों की छुट्टी थी। 

सुबह करीब 8:00 बजे सुमिता के यहां काम करने वाली नौकरानी पहुंची। घर का दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि घर में अलग-अलग कमरों में सुमिता और समरिता की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं।

नौकरानी ने शोर मचाया तो सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शुक्रवार को दोनों आखिरी बार अपने-अपने दफ्तर गई थीं। रविवार और होली की छुट्टी के कारण दोनों घर में ही मौजूद थीं। पुलिस को घर का सारा सामान फैला हुआ मिला। 

आशंका है कि घर में रखे जेवरात व कैश भी गायब है। पुलिस वारदात की छानबीन आपसी रंजिश, लूटपाट, प्रेम प्रसंग समेत तमाम दृष्टिकोण से कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर में जोर-जबरदस्ती के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। लगता है कि वारदात को किसी जानकार ने अंजाम दिया है।

रात 2:51 पर दोस्त के साथ कार में फरार होता दिखा समरिता का दोस्त
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की कुछ फुटेज मिली हैं। उनमें रात करीब 2:51 बजे समरिता का दोस्त एक अन्य युवक के साथ उसकी बलेनो कार से फरार होता दिखाई दे रहा है। आरोपी ने इस दौरान सोसाइटी के गेट पर टक्कर भी मारी थी। युवक दिल्ली के गढ़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ व एएटीएस को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस ने सुमिता और उनकी बेटी समरिता की मोबाइल कॉल डिटेल कब्जे में ली हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed