फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 500 kg of drugs worth Rs 2000 crore seized in Delhi

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद, इसकी कीमत दो हजार करोड़ से अधिक; चार गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 02:32 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 02 Oct 2024 02:32 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 560 किलो से ज्यादा कोकीन को बरामद किया गया। इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
More than 500 kg of drugs worth Rs 2000 crore seized in Delhi
500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मादक पदार्थों की अपने इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने 562 किलो कोकीन और थाईलैंड का 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मादक पदार्थों की ये खेप विदेश से महाराष्ट्र के किसी बंदरगाह पर आई है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 562 किलो से ज्यादा कोकीन को बरामद किया गया। इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल फिलहाल नार्को-टेरर एंगल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोकीन आखिर इतनी मात्रा में राजधानी में कैसे आई। इस गिरोह का कनेक्शन किन-किन लोगों से है। इस गिरोह का सरगना कौन है। ऐसे कई सवालों के जवाब के लिए दिल्ली पुलिस पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed