फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा के खाते में 40 लाख से ज्यादा, मालामाल होने की कहानी में आए कई मोड़

Sat, 07 Nov 2020 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
More than 40 lakhs in Baba's account, many turns in the story of being rich
बाबा का ढाबा के बाहर लगी मीडिया और लोगों की भीड़(बाएं ऊपर), ग्रीन टी-शर्ट में ब्लॉगर(बाएं नीचे) उसके बगल में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ और दाएं बाबा का ढाबा चलाने वाले दंपती - फोटो : शुजात आलम

बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद और उन्हें सोशल मीडिया पर मशहूर करने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन के आरोप-प्रत्यारोप अब वर्चुअल दुनिया से कानूनी कागजों पर आ पहुंचे हैं। बाबा अब लखपति हो गए हैं। उनके खाते में 40 लाख रुपये से ज्यादा आए हैं। 


 

More than 40 lakhs in Baba's account, many turns in the story of being rich
बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम
गौरव वासन ने ही बाद में बाबा का बैंक खाता भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उधर, बाबा शुक्रवार शाम तक कहते रहे कि उन्हें पता नहीं है कि उनके पास कितना पैसा आया। बाबा ने नया मकान ले लिया। अब बताया जा रहा है कि वे नया ढाबा खोलने जा रहे हैं। इसके लिए जगह भी देख ली गई है।
More than 40 lakhs in Baba's account, many turns in the story of being rich
बाबा का ढाबा के बाहर लगी मीडिया और लोगों की भीड़ - फोटो : शुजात आलम
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यू-ट्यूबर गौरव वासन ने शुरू में सोशल मीडिया पर अपना बैंक खाता शेयर किया था। इसमें करीब चार लाख रुपये आए थे। गौरव वासन ने दो लाख रुपये से ज्यादा बाबा के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
More than 40 lakhs in Baba's account, many turns in the story of being rich
बाबा का ढाबा पर लगा विज्ञापनों का अंबार - फोटो : ANI
हालांकि 30 से 40 हजार रुपये अब भी उनके खाते में हैं। यह बात मालवीय नगर थाना पुलिस की बैंक खातों की जांच में सामने आई है। गौरव वासन ने सिर्फ अपना बैंक खाता शेयर किया था, अपनी पत्नी या किसी अन्य परिचित का नहीं।

 
विज्ञापन
More than 40 lakhs in Baba's account, many turns in the story of being rich
बाबा का ढाबा
पुलिस को जांच में पता लगा है कि गौरव वासन ने कुछ समय बाद बाबा का बैंक खाता अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दिया था। बाबा के बैंक खाते में कुल 40 लाख रुपये आए हैं। पुलिस ने बाबा के बैंक खाते की डिटेल खंगाल ली है। दक्षिण जिला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि गौरव वासन को एक-दो दिन में पूछताछ के लिए मालवीय नगर थाने बुलाया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि शुरू में ही कांता प्रसाद का बैंक खाता व मोबाइल नंबर क्यों शेयर नहीं किए। उनके बैंक खाते में जो पैसा है, वह बाबा के खाते में क्यों ट्रांसफर नहीं किया। पुलिस ने फिलहाल गौरव व बाबा के बैंक खाते को सीज किया हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed