फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 32 schools in Delhi received bomb threats

Delhi: 32 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इस साल 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों को धमकियां

Mon, 18 Aug 2025 10:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 10:58 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), वंदना इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल को सुबह ई-मेल के जरिए धमकी मिली। उसके बाद स्कूलों की संख्या बढ़ती गई। 

विज्ञापन
More than 32 schools in Delhi received bomb threats
सागरपुर स्थित दीप मॉडल स्कूल को मिले मेल द्वारा बम की धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्कूल क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के 32 से ज्यादा स्कूलों को सोमवार सुबह ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली। उसके बाद पुलिस व स्कूल प्रशासनों में हड़कंप मच गया। धमकी के बाद छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस की कई टीमें मौके पर भेजी गई। जांच के बाद अधिकारियों ने इसे झूठी धमकी बताया। हालांकि ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को इस बार घर नहीं भेजा गया था। स्कूलों में चेकिंग के बाद जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो कक्षाएं शुरू कर दी गईं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), वंदना इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल को सुबह ई-मेल के जरिए धमकी मिली। उसके बाद स्कूलों की संख्या बढ़ती गई। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि उनके जिले में 13 स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल मिले थे। उन्होंने बताया कि हालांकि तलाशी अभियान के दौरान किसी भी स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि दक्षिण जिले में स्थित 7 स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल मिले। इसमें साकेत के बिड़ला विद्या निकेतन व अमेटी इंटरनेशनल समेत 6 स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा सेंट्रल के एक स्कूल और द्वारका के 11 स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड समेत कई पुलिस इकाइयों ने कैंपस की तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान कहीं से भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। डीपीएस द्वारका ने बाद में एक आधिकारिक बयान जारी कर सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया और कहा कि छात्र-छात्राओं को तुरंत घर भेजा जा रहा है। बस और वैन से आने-जाने वाले बच्चों की जानकारी अभिभावकों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन

ई-मेल हेडर और डिजिटल फुटप्रिंट का विश्लेषण
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर फॉरेंसिक टीमें ई-मेल हेडर और डिजिटल फुटप्रिंट का विश्लेषण कर रही हैं ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके। अधिकारियों को शक है कि यह शरारती तत्वों का काम हो सकता है, हालांकि किसी संगठित पैटर्न की संभावना से भी इन्कार नहीं किया गया है।

100 से ज्यादा स्कूलों को मिल चुकी है धमकी
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) जैसे संस्थान शामिल हैं।

50 से ज्यादा स्कूलों को मिली थी धमकी
जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी। 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ई-मेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाता है।

धमकियां मिलना बेहद चिंताजनक
स्कूलों के एक्शन कमेटी के अध्यक्ष भरत अरोड़ा ने बार-बार मिल रही धमकियों को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इससे शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा आ रही है और छात्रों व अभिभावकों में डर का माहौल बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed