{"_id":"6538f832f23fddc6730a43e5","slug":"more-than-20-people-bitten-in-24-hours-in-ghaziabad-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर वाले रहें सावधान: लगातार बढ़ रहा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर वाले रहें सावधान: लगातार बढ़ रहा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों को काटा
Wed, 25 Oct 2023 04:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 25 Oct 2023 04:43 PM IST
सार
गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। यहां 24 घंटे में कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काटा है। हालत ऐसी है कि डर के कारण लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों से जुड़ी कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविन्दुपरी कॉलोनी में कुत्तों का आतंक इस कदर है कि यहां 24 घंटे में कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काटा है। बताया जा रहा है कि मोदीनगर सीएचसी पर एक दिन में 96 लोगों को एंटी रेबीज का टीका लगता है। ऐसे में 48 लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
कई लोगों को काटने के बाद भी नगर पालिका परिषद अभी तक कुत्तों को पकड़ा में असफल है। भय के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं, घायल लोग सामुदायिक केंद्र में रैबिज का इंजेक्शन लगवाने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन