फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation case in noida.

छेड़छाड़ की तो सरेआम होगी पिटाई

Sat, 20 Sep 2014 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 20 Sep 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
molestation case in noida.

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ और लूटपाट की घटनाओं से परेशान महिला संगठन ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को कासना कोतवाल के साथ महिला शक्ति सामाजिक समिति ने बैठक की।

विज्ञापन


जिसमें निर्णय लिया गया कि महिलाओं पर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने वालों को मौके पर ही पीटा जाएगा। जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल भी मौजूद रहेंगी।

दरअसल, आए दिन शहर में महिलाओं के साथ अश्लीलता तथा छेड़छाड़ की घटनाएं की जाती हैं। कई बार बदनामी के डर से महिलाएं विरोध नहीं करती हैं। महिला शक्ति सामाजिक समिति ने निर्णय लिया है कि शहर में तीन टीमें तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन


जिसमें करीब 10 महिलाएं शामिल होंगी और उनमें तीन पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में होंगी। पीसीआर की गश्त को भी तेज किया जाएगा जो आसपास ही रहेगी। थाना प्रभारी ने समिति के इस अभियान को चलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला संगठन की अध्यक्षा रूपा गुप्ता ने बताया कि अब मनचलों का सबक सिखाया जाएगा और अभद्रता करने वालों को हवालात पहुंचाया जाएगा। जिससे शहर में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़नों की संख्या में कमी लाई जा सकेगी। पुलिस और महिला संगठन मिलकर यह अभियान इसी हफ्ते से शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed