फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modinagar: A two-year-old child died after getting electrocuted by a cooler

Modinagar : कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर दो वर्षीय बच्चे की मौत, हादसे के बाद परिवार में कोहराम

Thu, 15 May 2025 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 12:52 AM IST
सार

प्रिंस खेलते समय सीढियों पर  फिसलकर गिर गया था। प्रिंस दो बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन
Modinagar: A two-year-old child died after getting electrocuted by a cooler
करंट लगने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव कादराबाद में मंगलवार रात दो वर्षीय प्रिंस की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। प्रिंस खेलते समय सीढियों पर  फिसलकर गिर गया था। प्रिंस दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन


गांव कादराबाद निवासी मोनी कुमार पत्नी नीतू और दो वर्षीय पुत्र प्रिंस व दो पुत्रियों के साथ रहते है। मोनी कुमार एक निजी कपंनी में काम करते हैं। बताया कि मंगलवार रात उनकी दोनों पुत्रिंया पड़ोस में खेलने चली गईं व नीतू घरेलू काम में व्यस्त थी। 
विज्ञापन


प्रिंस घर में खेल रहा था। खेलते खेलते प्रिंस सीढियों पर चढ़ गया। सीढियों के समीप लोहे का कूलर रखा था। प्रिंस सीढियों से लड़खड़का कर नीचे गिर गया। इस दौरान उसका हाथ कूलर पर लग गया। प्रिंस कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस करीब 10 मिनट तक कूलर से चिपका रहा। काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई तो नीतू कमरे से बाहर आई। प्रिंस को अचेत देखकर नीतू की चींख निकल गई। परिजन प्रिंस को चिकित्सक के पास ले गए,वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रिंस की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed