फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   modi will book e-rikshaw for ride to stage

स्टेज तक जाने के लिए मोदी बुक करेंगे ई रिक्शा, ई वॉलेट से चुकाएंगे किराया

Sat, 02 Apr 2016 03:44 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Apr 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
modi will book e-rikshaw for ride to stage
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

आगामी 5 अप्रैल को सेक्टर-62 में बने सभा स्थल के स्टेज के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही ई-रिक्शा से उतरेंगे। वह ई-वॉलेट से ई-रिक्शा का किराया चुकाएंगे। इसका नोटिफिकेशन तुरंत मोबाइल पर आ जाएगा। कुछ ऐसी ही योजना आगामी 5 अप्रैल को स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित है।

विज्ञापन


दरअसल, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाय पर चर्चा समाप्त करने के बाद जैसे ही वहां से चलेंगे तो उनको ई-रिक्शा से स्टेज तक ले जाने की तैयारी है। यहां ओला के मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-रिक्शा की बुकिंग की जाएगी। यह बुकिंग ओला के फाउंडर और सीईओ भावेश अग्रवाल मौके पर ही करेंगे।
विज्ञापन


वहां तत्काल एक ई-रिक्शा मंगाया जाएगा। इसी ई-रिक्शा पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेज तक जाएंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली, राज्यपाल राम नाइक के अलावा भारतीय माइक्रो क्रेडिट के प्रबंध निदेशक विजय पांडेय भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेज के पास उतरने के बाद पीएम ई-रिक्शा का किराया चुकाएंगे

modi will book e-rikshaw for ride to stage

यहां से ई-रिक्शा से चलकर स्टेज के पास उतरने के बाद पीएम ई-रिक्शा का किराया चुकाएंगे। किराया चुकाने के लिए पीएम को फ्रीचार्ज नामक ई-वॉलेट उपलब्ध कराया जाएगा। जैसे ही इसका बटन पीएम दबाएंगे, ई-रिक्शा का किराया प्राप्त हो जाएगा।

भारतीय माइक्रो क्रेडिट से जुड़े और युवा फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर शांतनु गुप्ता बताते हैं कि इसका मकसद लोगों में तकनीकी की समझ प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ओला के ऐप से कैब, ऑटो आदि को बुक करने की सहुलियत दी गई थी।

उन्होंने बताया कि अब उसमें ई-रिक्शा भी बुक किया जा सकता है। यही नहीं प्रधानमंत्री के लिए ई-रिक्शा की बुकिंग और उनके माध्यम से किराया चुकाते हुए दिखाने का मकसद इसकी सहूलियत को लोगों के सामने लाना है ताकि लोग इसे समझें और भरपूर फायदा उठायें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed