{"_id":"f4fc0a5031131079681363dcbc156e45","slug":"modi-sugar-mill-warehouse-molasses-tank-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी शुगर मिल के गोदाम-शीरा टैंक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी शुगर मिल के गोदाम-शीरा टैंक सील
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी शुगर मिल में प्रबंधन की ओर से पेराई बंद करने की कार्रवाई पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। प्रशासन ने सोमवार को मिल परिसर स्थित चीनी के सभी गोदामों और शीरा के टैंकों को सील कर दिया।
मिल में चीनी का 65 हजार क्विंटल और शीरे का 31 हजार क्विंटल का स्टॉक है। मोदी शुगर मिल प्रबंधन ने मिल में पड़े गन्ने को बागपत स्थित अपनी सिस्टर कंपनी मलकपुर चीनी मिल में शिफ्ट कर दिया है।
वहीं, देर शाम मिल के दो और आला अधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। गिरफ्तारी के डर से मिल के कई अफसर भूमिगत हैं। डीएम ने मिल नहीं शुरू करने पर प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
मोदी शुगर मिल पर 150 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान न होने पर पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार को मिल के अध्यासी एनके शर्मा को गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेज दिया था।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर मिल प्रबंधन ने शनिवार से मिल में गन्ना पेराई कार्य बंद कर दिया। मिल प्रबंधन की इस कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप के आदेश पर सोमवार दोपहर को मिल परिसर स्थित चीनी के सभी गोदामों और शीरा टैंकों को सील कर दिया।
वहीं, मोदी शुगर मिल के लाइजनिंग आफिसर कपिल आनंद का कहना है कि प्रशासन से वार्ता जारी है। जल्द ही मिल चलाने के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान मोदीनगर गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सरजीत भी मौजूद रहे।
मिल जल्द नहीं खोली तो सख्त कार्रवाई: डीएम
डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के बिना अचानक मिल बंद करने से मिल प्रबंधन के खिलाफ सख्य कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन से वार्ता जारी है।
यदि जल्द ही मिल चालू नहीं की तो प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, जिला गन्नाधिकारी ने बताया कि यदि जल्द ही मिल चालू नहीं की गई तो मोदी शुगर मिल का गन्ना द्ूसरी चीनी मिलों को शिफ्ट किया जाएगा।
विधायक ने की उमेश मोदी की गिरफ्तारी की मांग
विधायक सुदेश शर्मा की अध्यक्षता में रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में मोदी मिल में पेराई कार्य बंद करने पर प्रबंधन की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बैठक में कहा गया कि मिल मालिक उमेश मोदी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। बैठक में सतेंद्र तोमर, बिट्टू खंजरपुर, सतपाल मनौैटा, सुबोध त्यागी, पवन, सतेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।