फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi Sugar Mill dismissed the bail plea of the occupation.

मोदी शुगर मिल के अध्यासी की जमानत याचिका खारिज

Fri, 05 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Modi Sugar Mill dismissed the bail plea of the occupation.
मोदी शुगर मिल के अध्यासी एनके शर्मा की जमानत याचिका गाजियाबाद की निचली अदालत ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दी है।
विज्ञापन


किसानों की तरफ से पैरवी कर रहे एडवोकेट अजयवीर सिंह ने बताया कि एनके शर्मा के खिलाफ दर्ज चार में से दो मुकदमों में जमानत के लिए दायर याचिका पर बृहस्पतिवार को एसीजीएम की अदालत में सुनवाई हुई थी। एसीजीएम ने एनके शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी।

मिल के लाइजनिंग ऑफिसर कपिल आनंद का कहना है कि विधिक राय लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गत 23 जनवरी को मोदी शुगर मिल पर बकाया भुगतान को लेकर एसडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता में तहसील में त्रिपक्षीय बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


बैठक में किसानों के बकाया 170 करोड़ के भुगतान को लेकर मोदी शुगर मिल के अध्यासी एनके शर्मा ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया था।

इसके बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर सीओ राजेश सिंह ने एनके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। किसानों का कहना है कि अध्यासी के बजाय मिल मालिक की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पाल साहब आ रहा है तेरा काल’
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक लोनी को व्हॉट्स एप पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज में कहा गया है ‘पाल साहब आ रहा है तेरा काल। निरीक्षक ने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


लोनी खाद्य आपूर्ति निरीक्षक आशाराम पाल के मुताबिक, 28 नवंबर से उनके मोबाइल पर मैसेज आ रहे थे। उन्होंने मैसेज करने वाले से बात करने की कोशिश की लेकिन नंबर हमेशा बंद मिला।

लोनी कोतवाली एसओ एपी सिंह ने बताया कि फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed