फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Modi's Dream train will earn more than 3 carores

सवा तीन करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी मोदी की ड्रीम ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस

Tue, 05 Apr 2016 09:20 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
Modi's Dream train will earn more than 3 carores
गत‌िमान एक्सप्रेस

अब तक देश की सबसे तेज चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस का परिचालन आज से शुरू हो रहा है। हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट तक 187 किलोमीटर का सफर 100 मिनट में पूरा करेगी। प्रधानमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की कमाई हर महीने सवा तीन करोड़ रुपये से अधिक की होगी।

विज्ञापन


महीने में 26 दिन ही ट्रेन का परिचालन होगा। 12 डिब्बों वाली इस ट्रेन में अप-डाउन केवल 1472 यात्री ही सफर कर पाएंगे। हर कोच में महिला और पुरुष ट्रेन होस्टेस की सुविधा मिलेगी। देश में चल रहे विभिन्न ट्रेनों में यह अपने आप में पहली सुविधा है।
विज्ञापन


रेलवे के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि गतिमान एक्सप्रेस में एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास सीट की व्यवस्था है। एसी चेयर कार के 8 कोच और एक्जीक्यूटिव क्लास के दो कोच लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गतिमान की कमाई 3 करोड़ 30 लाख 72 हजार रुपये होगी

Modi's Dream train will earn more than 3 carores

अन्य दो कोच जनरेटर सेट के लगे हैं। एसी चेयर कार के एक कोच में 78 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि, एक्जीक्यूटिव क्लास कोच में 56 यात्रियों की।

एसी चेयर कार के प्रति यात्री किराया 750 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के यात्री का किराया 1500 रुपये होगा। अधिकारी के मुताबिक, एक दिन अप-डाउन में कुल 1472 यात्री गतिमान का आनंद ले सकेंगे।

इस हिसाब से एक दिन की कुल आमदनी 12.72 लाख रुपये होगी। यानी 26 दिन के परिचालन में गतिमान की कमाई 3 करोड़ 30 लाख 72 हजार रुपये होगी।

महिला-पुरुष दोनों होंगे ट्रेन होस्टेस

Modi's Dream train will earn more than 3 carores
गत‌िमान एक्सप्रेस

रेल अधिकारियों का कहना है कि देश की सबसे तेज चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस के हर कोच में महिला और पुरुष दोनों ट्रेन होस्टेस की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

होस्टेस अभिवादन के साथ यात्रियों का स्वागत करेंगे और जरूरी सामान यात्रियों को उपलब्ध कराएंगे। यात्रियों की मांग के अनुसार उन्हें जायका उपलब्ध कराया जाएगा। निजामुद्दीन से आगरा कैंट तक यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

अन्य ट्रेनों की अपेक्षा गतिमान में वेटिंग टिकट का कोई प्रावधान नहीं होगा। यानी ट्रेन में जितनी सीट हैं, उतने का ही रिजर्वेशन किया जाएगा। कोई यात्री किसी अन्य ट्रेन का टिकट लेकर इस ट्रेन में सफर नहीं कर सकेगा।

100 म‌िनट में 187 क‌िलोमीटर का सफर होगा तय

Modi's Dream train will earn more than 3 carores

ट्रेन की रफ्तार का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 220 मीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को महज 5 सेकेंड से भी कम समय लगेगा।

ऐसे में यदि प्लेटफार्म पर किसी यात्री ने लापरवाही बरती तो हादसा होने में देर नहीं लगेगी। रेल अधिकारियों ने अपील की है कि ट्रेन के अनाउंस होते ही यात्री प्लेटफार्म से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का सपना आज से साकार होने वाला है। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 187 किलोमीटर का सफर 100 मिनट में पूरी होगी। यानी यात्रियों को हवाई जहाज जैसी सुविधाएं गतिमान एक्सप्रेस में मिलेंगी।
-नीरज शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed