फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   modi kejriwal giving challenge to each other on rakshabandhan, sisters liking these rakhis

मोदी-केजरीवाल रक्षाबंधन पर दे रहे एक-दूसरे को चुनौती, सीएम ने पीएम को पछाड़ा

Wed, 17 Aug 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 17 Aug 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
modi kejriwal giving challenge to each other on rakshabandhan, sisters liking these rakhis
मोदी राखी - फोटो : राजन राय

बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए मार्केट राखियों से सज गई हैं। इस बार ट्विटर की ट्रेंड की तरह ही मार्केट में राखियों की वैरायटी भी बदल रही है।

विज्ञापन


बच्चे इस बार कार्टून कैरेक्टर को छोड़कर मोदी और केजरीवाल की राखियां खरीद रहे हैं। वहीं, भाभियों के लिए लुंबा राखियों की भी खूब वैरायटी आई हुई हैं। शहर की इंदिरा मार्केट, अट्टा मार्केट, गंगा शॉपिंग कांपलेक्स में राखियों की ढेरों वैरायटी मौजूद है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने मोदी को पीछे छोड़ा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ ट्विटर पर ही नहीं, राखियों के ट्रेंड में भी बने हुए हैं। दिलचस्प यह है कि बच्चों ने प्रधानमंत्री की तुलना में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज्यादा पसंद किया है। इन दोनों की राखियां 30 रुपये में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा मार्केट के दुकानदार कृष्णा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की राखी का पूरा स्टॉक खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री की राखी का भी कुछ ही स्टॉक बचा हुआ है। इस बार बच्चे भीम, मोटू-पतलू , बेन- 10, डोरेमोन, एंगरी बर्ड से भी ज्यादा दिल्ली के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पसंद कर रहे हैं।

ये हैं इनके दाम

modi kejriwal giving challenge to each other on rakshabandhan, sisters liking these rakhis
मोदी राखी - फोटो : राजन राय

राखी                             कीमत 
अरविंद केजरीवाल राखी   30 रुपये
नरेंद्र मोदी राखी              30 रुपये
भीग राखी                     40 रुपये
लाइट की तितली रखी     60 रुपये
बेन-टेन                        10  40 रुपये
एंगरी बर्ड                      40 रुपये
छोटा भीम                    40 रुपये
कृष्णा राखी                  120 रुपये
भोलेनाथ राखी               120 रुपये

ऑनलाइन भी खरीदी जा रहीं राखियां

modi kejriwal giving challenge to each other on rakshabandhan, sisters liking these rakhis
राखी

इस बार शॉपिंग वेबसाइट पर ग्राहकों को लुभाने के लिए भी ढेरों ऑफर्स हैं।  खास बात यह है कि जिस दिन राखी बुक कराएंगे, उसी दिन राखी की डिलीवरी भी हो जाएगी। लेकिन, इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके बावजूद लोग ऑनलाइन राखियां खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। 

ब्रेस्लेट फिर बने महिलाओं की पसंद
अब बड़ों के लिए राखियां भी 150 रुपये तक की आ रही हैं और ब्रेस्लेट की कीमत भी 150 रुपये से ही शुरू है। ऐसे में महिलाएं भाइयों की कलाई में बांधने केलिए ब्रेस्लेट ज्यादा खरीद रही हैं। मार्केट में साधारण ब्रेस्लेट के साथ - साथ डिजाइनर ब्रेस्लेट भी आए हुए हैं।

भाभियों के लिए हैं कई वैरायटी
बहनें, भाइयों की कलाई में  लुंबा राखी बांधती भी हैं। इसकी भी मार्केट में ढेरों वैरायटी उपलब्ध है। यह ज्यादातर नव विवाहित महिला के लिए खरीदा जा रहा है। भाइयों के हाथ में बांधने के लिए रेशम के धागे से बनी डिजाइनर लुंबा आ रहा है। इसमें मोती लगाए गए हैं। इसकी कीमत 200 रुपये है। इसके अलावा कढ़े पर लटकन लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed