फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Model Town Election Results 2020 Live: आज मॉडल टाउन का फैसला, भाजपा पीछे

Tue, 11 Feb 2020 11:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Feb 2020 11:30 AM IST
खास बातें

दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली की मॉडल टाउन सीट पर सभी की नजरें हैं क्योंकि यहां भाजपा के कपिल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयानों की वजह से कपिल मिश्रा चर्चा में रहे थे। विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने अंतिम दिन मिश्रा को चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जानिए इस सीट का पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Model Town assembly election results 2020 live updates polls latest news in hindi bjp aap congress
मॉडल टाउन विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:10 AM, 11-Feb-2020

कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं

कपिल मिश्रा एक बार फिर पीछे चल रहे हैं। मॉडल टाउन से आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।


 


मतगणना से संबंधित लगातार अपडेट के लिए यहां क्लिक करें- 
09:55 AM, 11-Feb-2020

कपिल मिश्रा 98 मतों से आगे

कपिल मिश्रा और आप प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा आकंड़ों के मुताबिक कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं।
 
विज्ञापन
09:38 AM, 11-Feb-2020

आप ने भाजपा को किया पीछे

आप प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी मॉडल टाउन से आगे चल रहे हैं।  
09:22 AM, 11-Feb-2020

आप को कड़ी टक्कर

भाजपा के कपिल मिश्रा मॉडल टाउन सीट से लगातार आगे चल रहे हैं। यहां वह आप प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
08:50 AM, 11-Feb-2020

भाजपा के कपिल मिश्रा आगे

शुरुआती रुझानों में मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं।
08:39 AM, 11-Feb-2020

आज जनता करेगी मॉडल टाउन का फैसला, भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे

दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली की मॉडल टाउन सीट पर सभी की नजरें हैं क्योंकि यहां से भाजपा के कपिल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयानों की वजह से कपिल मिश्रा चर्चा में रहे थे। विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने अंतिम दिन मिश्रा को चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

फिलहाल मॉडल टाउन सीट पर आप का कब्जा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के अखिलेश पति त्रिपाठी ने बाजी मारी थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार विवेक गर्ग को 16 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। लेकिन इस बार भाजपा ने विवेक के जगह तेज तर्रार नेता कपिल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अखिलेश पति त्रिपाठी पर ही भरोसा जताया है। जबकि कांग्रेस ने आकांक्षा ओला को चुनावी समर में उतारा है।
 

मॉडल टाउन सीट पर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

  • अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP) -  54628 वोट
  • विवेक गर्ग (BJP) - 37922 वोट
  • कंवर करण सिंह (Congress) - 8992 वोट
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed