{"_id":"6b02ded5236db0d1f102eebe","slug":"international-conclave-at-gndu-on-november-25-26-amritsar-news-c-59-1-asr1004-120176-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: जीएनडीयू में 25-26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: जीएनडीयू में 25-26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव
Sun, 22 Nov 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में 25 और 26 नवंबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव होगा। यह कॉन्क्लेव श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना वर्ष को समर्पित है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया इसका उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू भी इसमें शामिल होंगे।
उप-कुलपति करमजीत सिंह ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य अमृतसर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को समझना है। इसमें विरासत संरक्षण और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। अमेरिका से गुरिंदर सिंह मान मुख्य भाषण देंगे। कॉन्क्लेव में शहर के इतिहास, विरासत, संस्कृति, कला, भाषा और अर्थव्यवस्था पर विचार-विमर्श होगा। व्यापार, उद्योग, स्वास्थ्य, विज्ञान और भविष्य के विकास पर भी चर्चा की जाएगी। पहले दिन शाम को दास्तान-ए-अमृतसर प्रकाश और ध्वनि शो भी प्रस्तुत किया जाएगा।