Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cold Wave Grips Ujjain: School Timings Revised, Classes for Nursery to 8th to Start After 9 AM

उज्जैन में शीतलहर का असर: बदल गया स्कूलों का टाइम, अब सुबह नौ बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं; बच्चों को राहत

Sun, 22 Nov 2026 05:55 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2026 05:55 PM IST
सार

उज्जैन जिले में शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9 बजे या उसके बाद ही खुलेंगे। आदेश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड सहित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। 

विज्ञापन
Cold Wave Grips Ujjain: School Timings Revised, Classes for Nursery to 8th to Start After 9 AM
ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों का समय बदला गया है. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बढ़ती शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


नए आदेश के अनुसार, सोमवार से जिले के सभी स्कूल सुबह 9 बजे या उसके बाद ही संचालित होंगे। सुबह 9 बजे से पहले किसी भी स्थिति में स्कूल नहीं लगाए जा सकेंगे। यह आदेश सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड तथा अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा का वैष्णव तिलक से हुआ श्रृंगार, मुकुट और मुंडमाला किया धारण; जय श्री महाकाल से गूंजा मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यह निर्णय लिया
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके पालन के लिए सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयक और स्कूलों के प्राचार्यों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश भेजे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि गिरते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

सुबह की ठंड से बच्चों को मिलेगी राहत
अब तक कई स्कूलों में सुबह 7:30 से 8 बजे के बीच कक्षाएं शुरू हो रही थीं। इसके चलते छोटे बच्चों को सुबह करीब 6 बजे उठकर स्कूल के लिए निकलना पड़ता था। सर्द हवाओं और कोहरे के बीच बस, वैन या पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा था। स्कूलों का समय सुबह 9 बजे या उसके बाद होने से बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed