{"_id":"5d2c37a48ebc3e6cb83247a5","slug":"model-filed-case-against-noida-based-former-boyfriend-for-allegedly-raping-and-assaulting-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की मॉडल ने पूर्व प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म और हिंसा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई की मॉडल ने पूर्व प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म और हिंसा का आरोप
Mon, 15 Jul 2019 02:02 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने अपने पूर्व प्रेमी पर उसके साथ दुष्कर्म करने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। 26 वर्षीय मॉडल ने बताया कि वह 2017 में एक शूटिंग के दौरान युवक से मिली थी, जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय पूर्व प्रेमी नोएडा का रहने वाला है और मॉडल से मिलने के लिए बराबर मुंबई आता-जाता था। उसने मॉडल से अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई थी और शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाने को मजबूर किया था।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में मॉडल ने कहा कि उसका प्रेमी उसे दोस्तों से दूरी बनाने को कहता था। वह उसे किसी पुरुष अभिनेता या मॉडल के साथ काम करने से मना करता था। बातें न मानने पर उसे अपशब्द कहता था और मारता भी था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी युवक मुंबई से गायब है। मामले को लेकर आईपीसी की धारा 376(दो) (एन), 323, 504 और 506 के तहत शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।