फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile snatcher ran away after the woman he snatched mobile from hits back in delhi

Delhi: महिला की हिम्मत के आगे झपटमार हारा, मोबाइल लौटाकर जान बचाकर भागा

Thu, 08 Sep 2022 03:08 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 08 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

एक महिला चार सितंबर को बदरपुर इलाके के ताजपुर पहाड़ी में रहने वाली अपनी दोस्त से मिलने गई थी। रास्ते में एक सुनसान स्थान पर एक झपटमार ने महिला को अकेला देखकर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। वहीं महिला उससे भिड़ गई और झपटमार को भागने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
mobile snatcher ran away after the woman he snatched mobile from hits back in delhi
झपटमार से भिड़ती महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली में एक महिला का मोबाइल छीनने आए झपटमार को शायद ये नहीं पता था कि अगले कुछ ही पलों में उसके साथ क्या होने वाला है। झपटमार ने जैसे ही महिला का मोबाइल फोन छीना, महिला तुरंत उससे भिड़ गई।

विज्ञापन


दोनों मोबाइल लेने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने लगे। आखिरकार झपटमार को हार माननी पड़ी और वह महिला का मोबाइल वहीं छोड़कर अपनी जान बचाते हुए भाग गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक महिला चार सितंबर को बदरपुर इलाके के ताजपुर पहाड़ी में रहने वाली अपनी दोस्त से मिलने गई थी। रास्ते में एक सुनसान स्थान पर एक झपटमार ने महिला को अकेला देखकर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। यहीं उससे गलती हो गई।
विज्ञापन


महिला ने तुरंत पलटवार करते हुए उसे दबोच लिया। इसके बाद दोनों में छीना-झपटी होने लगी और कुछ देर बाद झपटमार की हिम्मत जवाब दे गई। वह मोबाइल वहीं छोड़कर वहां से अपनी जान बचाकर भाग गया। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed