फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mobile found to prisoner who locked in barracks of former CM Om Prakash Chautala

तिहाड़ जेल में हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की बैरक में बंद कैदी के पास मिला मोबाइल 

Fri, 14 Jun 2019 10:58 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 14 Jun 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mobile found to prisoner who locked in barracks of former CM Om Prakash Chautala
तिहाड़ जेल (फाइल फोटो)

शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ बंद कैदी रमेश के कब्जे से बरामद मोबाइल को जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को कॉल डिटेल्स की जांच के लिए सौंप दिया है।

विज्ञापन


जेल में कैदी के पास से मोबाइल, चार्जर और तंबाकू का पैकेट बरामद किए होने से जेल की सुरक्षा पर भी एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। आखिरकार, इतनी सुरक्षा के बाद भी जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा, इससे जुड़े सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार सुबह जेल प्रशासन के निर्देश पर तिहाड़ जेल में छापेमारी के लिए पहुंची टीम को ओमप्रकाश चौटाला की बैरक में बंद कैदी रमेश के कब्जे से मोबाइल फोन मिला। इसके साथ मोबाइल चार्जर भी बरामद होने के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। जेल में अवैध तौर पर मोबाइल के इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जेल प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि नियमित अंतराल पर जेल में किसी भी बैरक या सेल का औचक निरीक्षण किया जाता है। इसमें किसी भी तरह के प्रतिबंधित समान मिलने पर उसकी जांच के बाद संबंधित मामले में कार्रवाई की जाती है। 

जेल में बंद कैदी से मोबाइल, चार्जर सहित तंबाकू का पैकेट मिला है। इसकी कॉल डिटेल्स की जांच के बाद खुलासा होगा कि मोबाइल फोन का कौन इस्तेमाल कर रहा था। - राजकुमार, एआईजी, तिहाड़ जेल


कैदी की पेट से बरामद हो चुके हैं तीन मोबाइल 
करीब एक-डेढ़ महीने पहले तिहाड़ जेल में बंद एक कैदी के कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए गए थे। बताया जा रहा है कि इसकी भनक किसी को न मिल सके, इसलिए कैदी ने फोन को निगल लिया था, जिसे बाद में उसके शरीर से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed