फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MNS chief Raj Thackeray Arrest warrant

मनसे प्रमुख राज ठाकरे को गैर जमानती वारंट

Thu, 19 Jun 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Jun 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
MNS chief Raj Thackeray Arrest warrant

बिहार प्रदेश के निवासियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट से लगातार गैर हाजिर चल रहे मनसे प्रमुख राज ठाकरे के गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद की एसीजेएम कोर्ट ने बुधवार को उनके गैर जमानती वारंट जारी करते हुए सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख नियत की है।

राज ठाकरे पर आरोप है कि वर्ष 2012 में उन्होंने बिहार राज्य के रहने वाले लोगों पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए उन्हें मुंबई से भगाने की बात कही थी। इस मामले में गाजियाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता देवलाल प्रसाद ने याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने राजठाकरे को पेश होने का आदेश दिया था। इसके बावजूद ठाकरे पेशी पर नहीं आए। पिछली बार भी कोर्ट ने उनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

बुधवार को भी ठाकरे के पेश न होने पर एसीजेएम-द्वितीय रामकरण यादव ने उनके दोबारा गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed