फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MLA said the government showing false dreams in the name of Smart City

विधायक बोले स्मार्ट सिटी के नाम पर झूठे सपने दिखा रही सरकार

Sat, 02 Jul 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
 MLA said the government  showing false dreams in the name of Smart City
फरीदाबाद शहर

कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को झूठे सपने दिखा रही है। सरकार की कार्यशैली से लगता ही नहीं कि राज्य में सरकार चल भी रही है या नहीं। वह शुक्रवार को अशोका एंक्लेव पार्ट-1 में लोगों द्वारा जनसमस्याओं को लेकर एक बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


बैठक में स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया उनकी कॉलोनी को नियमित होने के बावजूद इसे स्मार्ट सिटी का हिस्सा न बनाए जाने से उन्हें निराशा है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में पानी की काफी समस्या है। बिजली के अघोषित कटों ने जीना दुश्वार किया हुआ है। बिजली की आपूर्ति सुचारू न होने के कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं। निजी स्कूलों द्वारा फीस की दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने से यहां रहने वाले मजदूर व मेहनतकश लोगों के सामने बच्चों को पढ़ाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक नागर ने कहा कि भाजपा केवल स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को बरगला रही है। तिगांव ही नहीं पूरे फरीदाबाद में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और भाजपाई केवल कागजों में विकास की  बातें करके देश व प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर  दिगंबर सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, केसरी चौधरी, कुलदीप चौहान, हरीश जोशी, डॉ. धनंजय, हरीश रावत, राजीव अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, योगेश यादव, नरेंद्र तेवतिया, सुनील चौधरी, सुरेश चौधरी, ओमकार चौधरी, संतोष तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed