{"_id":"5caba8adbdec2213fe5d3b2b","slug":"misdeed-with-woman-in-a-moving-car-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में दुष्कर्म के बाद महिला को हाईवे पर फेंका, पुलिस ने बताया- आपसी लेनदेन का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में दुष्कर्म के बाद महिला को हाईवे पर फेंका, पुलिस ने बताया- आपसी लेनदेन का विवाद
Tue, 09 Apr 2019 01:31 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती कार में दुष्कर्म कर महिला को हाईवे पर फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद थाने पहुंची पीड़िता ने फाइनेंसर के खिलाफ शिकायत की है। गाजियाबाद निवासी दंपती सोमवार सुबह किसी काम से हापुड़ गया था, जहां उन्हें फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में काम था।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि लौटते वक्त दोनों मेरठ रोड तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी जरूरी काम आ जाने से पति मेरठ के खरखौदा चला गया। इसके बाद फाइनेंसर कार लेकर तिराहे पर पहुंचा और गाजियाबाद छोड़ने का झांसा देकर महिला को बैठा लिया। आरोप है कि पानी की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया और नशा होने पर चलती कार में दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ततारपुर बाईपास के पास महिला को फेंककर भाग गया।
विज्ञापन
थाना देहात के प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फाइनेंसर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला आपसी लेनदेन के विवाद का भी लग रहा है।
विज्ञापन