फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants looted jewelry worth 40 lakhs from the jeweler's employee

Delhi: ज्वेलर के कर्मचारी से 40 लाख के गहने लूटे, बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल; अस्पताल में भर्ती

Fri, 13 Jun 2025 01:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:32 PM IST
सार

सुभाष प्लेस के कोहाट मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने चांदनी चौक के एक ज्वेलर के कर्मचारी सुभाष रामका (42) से 40 लाख के गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
miscreants looted jewelry worth 40 lakhs from the jeweler's employee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभाष प्लेस के कोहाट मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने चांदनी चौक के एक ज्वेलर के कर्मचारी सुभाष रामका (42) से 40 लाख के गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल कर्मचारी को फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अपने एक सहयोगी के साथ ज्वेलरों को गहने के नमूने दिखाने के लिए लाए थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। उत्तरी पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक सूचना पर फोर्टिज अस्पताल पुलिस पहुंची। यहां चाक लगने से घायल सुभाष रामका का इलाज चल रहा था। पूछताछ पर पता चला कि पीड़ित चांदनी चौके के ज्वेलर पंकज जैन की दुकान में काम करते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे सुभाष अपने साथी गोपाल के साथ गहने के नमूने लेकर ज्वेलरों को दिखाने कोहाट मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। कुछ देर बाद दो अज्ञात बदमाशों ने सुभाष से बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय गोपाल थोड़ी दूरी पर खड़ा था। बदमाश बैग छीनकर रोहिणी की ओर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed