फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants fired bullets on a bodybuilder youth in Trilokpuri

बॉडी बिल्डर को मारी पांच गोली: दिल्ली में बेखौफ बदमाश... दोस्तों के साथ आग ताप रहा था रवि, तभी बरसाई गोलियां

Thu, 12 Dec 2024 09:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Dec 2024 09:28 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात 12.30 बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आपसी रंजिश का शक है। रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक है और वह कई पुरस्कार जीत चुका है

विज्ञापन
Miscreants fired bullets on a bodybuilder youth in Trilokpuri
रवि पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कल्याणपुरी के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 13 में दोस्तों के साथ पार्क में आग सेंक रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। रवि नाम के युवक को पांच गोली मारी गई हैं। उसकी हालत गंभीर है। उसका मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात 12.30 बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आपसी रंजिश का शक है। रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक है और वह कई पुरस्कार जीत चुका है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रवि एक पार्क में दोस्तों के साथ बैठकर आग सेंक रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से रवि घायल हो गया। उसे पांच गोली लगी हैं। गंभीर हालत में रवि को मैक्स असपताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस यह मान कर चल रही है कि आपसी रंजिश में रवि को गोली मारी गई है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं: केजरीवाल
त्रिलोकपुर में युवक पर जानलेवा हमले को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ। सरेआम गोलियाँ चल रही हैं। दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा।'

लूटपाट के लिए युवक की हत्या, दो नाबालिग पकड़े
मंगलवार को यमुनापार के जाफराबाद इलाके में एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि लूटपाट के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात को सूचना मिली थी कि माता वाली गली, जाफराबाद में एक युवक खून में लथपथ पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को नजदीकी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है और उसने पैंट-शर्ट पहने हुई है। वारदात को लूटपाट के लिए अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक के पहचान का प्रयास कर रही है।

बदमाशों ने कारोबारी की हत्या की
इससे पहले बीते शनिवार को दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी थी। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सैर के बाद घर लौट रहे थे। मृत कारोबारी कृष्णा नगर में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed