फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreant escaped after looting the cash after shooting the guard

Delhi: कैश वैन गार्ड की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आठ लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Tue, 10 Jan 2023 06:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Jan 2023 06:42 PM IST
सार

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े कैश वैन गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
miscreant escaped after looting the cash after shooting the guard
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मंगलवार दिन-दहाड़े पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपियों ने कैश कस्टोडियन से रुपयों का बैग लूटा और गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। वहां से गुजर रहे कुछ छात्र जख्मी हालत में गार्ड को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त शास्त्री पार्क निवासी उदयपाल सिंह (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने 8.50 लाख लूटे हैं। पुलिस ने लूटपाट के दौरान हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वजीराबाद थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात मंगलवार शाम करीब 4.50 बजे वजीराबाद गांव गली नंबर-6 के पास हुई। यहां निजी कंपनी सीएमएस की कैश वैन आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर कैश डालने के लिए आई थी। वैन में एक चालक, दो कस्टोडियन के अलावा एक सुरक्षा गार्ड उदयपाल मौजूद था। जैसे ही गाड़ी गली में पहुंची, गार्ड वैन से उतारा और गेट के पास आकर खड़े हो गया। इस बीच कस्टोडियन ने एटीएम में डालने वाले कैश का बैग निकाला और एटीएम की ओर बढ़ने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अचानक वहां एक लड़का पहुंचा और उसने तुरंत गार्ड उदयपाल सिंह के सीने में गोली मार दी। गार्ड वहीं गिर गया। आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दोनों कस्टोडियन को डरा दिया। बाद में उनसे कैश वाला बैग लूटकर आरोपी पैदल ही गोली चलाता हुआ फरार हो गया। करीब 5 बजे कैश वैन के चालक ने पुलिस को खबर दी। वहां से गुजर रहे कुछ छात्र बाइक पर बिठाकर उदयपाल को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात को दो आरोपियों ने अंजाम दिया। घटना स्थल से कुछ दूर आरोपी का दूसरा साथी मौजूद था। वह उसके साथ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास करीब 20 से अधिक कैमरों की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

वहीं, हादसे का शिकार हुआ सुरक्षा गार्ड उदयपाल सिंह मूलरूप से जसराना गांव, फिरोजाबाद यूपी का रहने वाला था। इसका परिवार दिल्ली के अरविंद मोहल्ला, घोंडा, शास्त्री पार्क में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सुनीता व अन्य सदस्य हैं। पिछले कई सालों वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। कंपनी के गार्ड सीएमएस कंपनी की वैन पर सुरक्षा गार्ड के रूप में रहते हैं। पुलिस वैन के बाकी कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को आशंका रैकी कर दिया गया वारदात को अंजाम
मामले की छानबीन कर रही उत्तरी जिला पुलिस का कहना है कि जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लगता है कि रैकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। इस बात की पूरी संभावना है कि वारदात को अंजाम दिलवाने में किसी करीबी का हाथ है। बदमाशों को अच्छी तरह पता था कि रोजाना शाम को उसी समय एटीएम में कैश लोड किया जाता है। ऐसा लगता है कि बदमाश शायद वैन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वैन वहां पहुंची और कस्टोडियन कैश लेकर निकले वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस कैश वैन के चालक और दोनों कस्टोडियन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed