फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Misbehave On demanding 40 lakh arrears contractor commit suicide in faridabad

फरीदाबाद: 40 लाख बकाया मांगने पर अभद्रता से आहत ठेकेदार ने की खुदकुशी

Sun, 09 Dec 2018 03:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Dec 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
Misbehave On demanding 40 lakh arrears contractor commit suicide in faridabad
सांकेतिक तस्वीर

बड़ी बिल्डर कंपनियों को पोकलेन मशीन ठेके पर देने वाले ठेकेदार बिजेंद्र सिंह चौहान ने अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर बिजेंद्र का करीब 40 लाख रुपया बकाया है।

विज्ञापन


यह रकम मांगने पर कंपनी मालिक प्रदीप गर्ग ने उसे अभद्रता करते हुए धक्के देकर आफिस से बाहर निकाल दिया था। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिजेंद्र चौहान की पत्नी कृष्णा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह नहाने गई थी। थोड़ी देर बाद लौटी तो उसके पति नहीं दिखे। उसने पति घर और बाहर पार्क में उन्हें तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उसने अपने किराएदार करनसिंह के साथ तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में पीछे की तरफ स्थित एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसे तोड़ा गया तो अंदर कुर्सी पर बैठी हालत में उसके पति का लहूलुहान शव पड़ा था। पास ही उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। सूचना पर सेक्टर आठ पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


मामले की जांच कर रहे सेक्टर आठ चौकी के एएसआई प्रदीप मोर ने बताया कि ठेकेदार के माथे पर बीच में गोली लगी है। आरोपी प्रदीप गर्ग पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed